फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई अनियंत्रित ट्रेलर, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा चौराहे पर शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रेलर ने विद्युत खंभे में टक्कर मार दिया। जिसके चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। चौराहे के पास खड़े लोगों ने बताया कि जौनपुर की ओर से चालक ट्रेलर पर कोल्ड ड्रिंक की बीतलें लादकर औराई की ओर जा रहा था। चौराहे के पास रफ्तार के चलते चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क के किनारे लगे हाईटेंशन खंभे से जा टकराया। टक्कर जबरदस्त होने के कारण खंभा के टेढ़ा हो गया और शार्टसर्किट से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। खंभे के पास स्थित एक दुकान पर सामान लेते समय चौरा बैदान निवासी आनंद कुमार पांडेय की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेलर के झटके से पांच पेटी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर गिरकर टूट गईं। घटना में किसी के हताहत नहीं होने से ट्रेलर चालक-खलासी समेत बाजारवासियों ने राहत की सांस ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने चालक व खलासी से पूछताछ की। उपनिरीक्षक अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। जेई प्रमोद चौहान टीम के साथ आकर खंभे को ठीक कराने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें