फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटे संग मां ने मौत को लगाया गले

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ पुलिस चौकी इलाके में स्थित सरायछत्रशाह गांव में बृहस्पतिवार की रात में एक मां अपने डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र के साथ मौत को गले लगा लिया। उसने घर में बड़ेर से फंदा लगाकर जान दे दिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को घर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने महिला के परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सरायछत्रशाह गांव निवासी पिंकी(23) पत्नी संदीप रात में खाना खाकर अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष को लेकर सोने के लिए अपने घर में चली गई। पिंकी गर्भवती भी थी। संदीप को कई दिनों से बुखार आ रहा है, इस लिए वह दवा खाकर बाहर ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोया था। सुबह जब पिंकी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में दरवाजे में बने छोटे छेद से देखने पर पता चला कि पिंकी बड़ेर से लटक रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया और शव को कब्जे में ले लिया। उधर, पिंकी के मायके से आए उसके पिता जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में बारी गांव निवासी गुलाब बिंद ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें