फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बोलेरो पलटी,तीन घायल

विज्ञापन
राजमार्ग पर छतमी गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग स्थित छतमी में रविवार सुबह अनियंत्रित बोलेरो पलट गई। इसमें आर्यन (14) निवासी छतमी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे आर्यन मां के साथ उत्तरी लेन पर खड़ा होकर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था, उसी समय प्रयागराज की ओर से गोपीगंज जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई और किशोर चपेट में आया। आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक बनी है। इसी तरह गोपीगंज नगर में खेलते समय बाइक से टक्कर लगने से नूरहसन (3) घायल हो गया। बस स्टैंड के पास कार के गेट से टकराकर गिरधारीलाल (55) निवासी चकसुंदरपुर के घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें