दुर्गागंज। सुरियावां थाना क्षेत्र के विजईपुर तिराहे पर सोमवार को अनियंत्रित बाइक के पलट जाने से महेंद्र कुमार बिंद (35) निवासी गंगारामपुर की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
महेंद्र कुमार शाम चार बजे बहन के घर बीरमपुर से बधावा देकर बगैर हेलमेट लगाए बाइक से लौट रहे थे। विजईपुर के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट जाने से गंभीर चोट आई। जब तक लोग बचाव का प्रयास करते तब तक महेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस को बिना सूचना दिए ही परिजन शव को घर ले गए। मृतक तीन बच्चों का पिता बताया गया है।