फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में पलटी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के उगापुर नहरा के पास गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह देर रात किसी कंपनी में काम कर लौट रहा था। उगापुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गहरपुर निवासी समीर अंसारी पुत्र अब्दुल कयुम (27) सर्रोई के किसी कंपनी में काम करता था। हर दिन वह बाइक से ही घर आता-जाता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह शनिवार की रात भी वह काम समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। भदोही-मिर्जापुर सड़क के उगापुर नहर के पास पहुंचा ही था कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह एक गड्ढे में जाकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें