फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अघोषित बिजली कटौती ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कटौती से जिला मुख्यालय के लोग भी अछूते नहीं है। शनिवार को ज्ञानपुर नगर की बिजली चार से पांच घंटे तक ठप रही। उमस और गर्मी के बीच कटौती से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। सरकार के 24 घंटे बिजली देने के आदेश के बावजूद मनमानी कटौती हो रही है। इससे दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से कटौती भी शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही जिला मुख्यालय पर भी अघोषित कटौती होने लगी है। शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद ज्ञानपुर नगर की बिजली आपूर्ति चार से पांच घंटे प्रभावित रही। दोपहर 12 बजे कटी बिजली करीब ढाई बजे बहाल हो सकी। शाम चार बजे कटी बिजली छह बजे के बाद बहाल हो पाई। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा।
भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित कटौती ने हर वर्ग को परेशान कर दिया। घरों में लगे इनवर्टर भी शाम होते-होते जवाब देने लगे, हालांकि तब तक बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय ने कहा कि नगर में बिजली आपूर्ति जारी रही। तकनीकी कमियों के कारण कुछ क्षेत्रों में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें