फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आंधी-बारिश का भी असर नहीं, दूसरे दिन भी 41 डिग्री रहा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बादल छाने और बूंदाबांदी के बावजूद भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही। बुधवार की शाम को आई आंधी और बारिश का भी असर नहीं पड़ा। तेज धूप निकलने से लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन




बुधवार की शाम जिले में तेज आंधी के साथ कहीं बारिश, तो कहीं बूंदाबांदी थी। कुछ क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान के कारण पेड़ 25 से 30 पेड़ धराशायी हो गए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप लोगों को बेहाल करने लगी। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाएं चलने से जनजीवन झुलसने लगा था।
दोपहर में 12 से तीन के बीच सफर करना मुश्किल रहा। लू से चेहरे लाल पड़ गए। बाइक से सफर के दौरान ऐसा महसूस हुआ कि जैसे सामने से कोई आंच फेंक रहा है। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि 12 से तीन बजे तक जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। लगातार तापमान में वृद्धि होने से लू लगने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में सेहत को लेकर सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन

दोपहर में सफर के दौरान 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद लोग रुक कर प्यास बुझाने के बाद ही मंजिल की तरफ रवाना होते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री बना रहा। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें