ज्ञानपुर। एक चिकित्सक के नाम पर चार से पांच अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की खबरें तो आती हैं लेकिन यहां स्वर्गवासी डॉक्टर के नाम पर सेंटर संचालित किया जा रहा है।
गोपीगंज कठौता निवासी अश्वनी मिश्र ने आईजीआरएस पर दो महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही के पास एक अल्टासाउंड सेंटर संचालित है। वह जिस चिकित्सक के नाम पंजीकृत है, उसका निधन हो चुका है। इस केंद्र पर रोजाना करीब 15 से 20 अल्ट्रासाउंड किया जाता है। इसके अलावा कन्या भ्रूण की जांच भी जाती है। जो गलत है, कोख में किसी की मौत न हो, जिसे लेकर सरकार भी सजग है। माह भर पहले जांच होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं की गई। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठने लगे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. जेसी सरोज ने बताया कि जांच में कमी मिली है। रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज दी गई है। यह तो एक बानगी है। जिले में कई ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं जो शासन से तय गाइडलाइन और मानक भी पूरा नहीं करते, लेकिन विभागीय आशीर्वाद प्राप्त कर आसानी से संचालित कर रहे हैं।