फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नीलेश ने पांच किमी क्रासकंट्री रेस में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के अमिलहरा गांव में रविवार को वीर एकलव्य रेस अकादमी की ओर से पांच किलोमीटर क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। जिसमें 27 धावकों ने भाग लिया। नीलेश कुमार यादव ने सबसे तेज दौड़ लगाकर क्रास कंट्री रेस को जीत लिया। दूसरे स्थान पर छोटी मौर्य और तीसरे स्थान पर नीरज बिंद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय धावक मुरलीधर बिंद और विशिष्ट अतिथि डॉ. जेस बिंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर क्रास कंट्री रेस का शुभारंभ किया। ग्रामीण मार्गों से होकर रेस पुनः अमिलहरा गांव में आकर समाप्त हुई। पूर्व बीएसएफ कमांडेंट मुरलीधर ने कहा कि मैं सबसे कद में छोटा खिलाड़ी था, लेकिन अपने प्रतिभा के बल पर ही सेवा की उच्च पद पर जाकर मैंने परचम लहराया।आज भी वह जज्बा मुझमे विद्यमान है, उसका कारण केवल खेल है। खेल से व्यक्ति अपना करियर और स्वास्थ्य दोनों बना सकता है। कैरियर बनाने के लिए कठिन से कठिन अधिक परिश्रम करना पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। डाॅ जे एस बिंद ने कहा कि खेल से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है।शारीरिक, मानसिक, नैतिक, आर्थिक, सामाजिक के आलावा अनुशासनात्मक गुणों का भी विकास होता है। अध्यक्षता महेंद्र बिंद ने किया। इस मौके पर नागेंद्र बहादुर, राजकुमार, डॉॅ. श्याम, सचिन कुमार, सर्वेश्वर, अनिल बिंद, रामबली, धर्मेंद्र कुमार बिंद, सुग्रीव यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें