फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के सरई राजपूतानी गांव में मंगलवार को आम तोड़ने के विवाद में हुए मारपीट दो युवक घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल युवकों अजय कुमार सिंह (28), धनंजय सिंह (32) की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घायल हुए युवक के परिजनों ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि दोनों युवक एक व्यक्ति के बाग में आम तोड़ रहे थे। मना करने पर कहासुनी शुरु हो गई और मनबढ़ों ने एकजुट होकर मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक एसएन मिश्र ने कहा कि तहरीर पर लिखापढ़ी की गई लेकिन मनबढ़ हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें