सुरियावां थाना क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर पाली चौकी पुलिस ने दो मनचले युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। युवती ने एएसपी आरके वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया लगाया कि मकान के छत पर खड़ी होने से लेकर राह चलते दो युवक छींटाकशी कर परेशान करते हैं। बताया कि विरोध करने पर कभी मारने तो उठा ले जाने की धमकी देते हैं। हद तब होती है जब युवक उसे जबरन कहीं चलने का दबाव देकर मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजते हैं। इस हरकत से वह कई दिनों से परेशान है। युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया जाए। एएसपी आरके वर्मा के निर्देश पर उपनिरीक्षक मो.सगीर ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।