फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष चुनाव: किसके सिर होगा ताज, फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। उसके ठीक बाद मतगणना शुरू होगी। शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसके सिर पर अध्यक्षी का ताज होगा। जिले के सबसे बड़े सदन में पहुंचने की लड़ाई वैसे महीने भर से चल रही है। लेकिन 26 सदस्यों वाले सदन में बहुमत के जादुई आंकड़े के लिए 14 सदस्यों का मत जरूरी होता है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर महीने भर से रस्साकशी चल रही है। सपा प्रत्याशी के नामांकन न करने और भाजपा प्रत्याशी से समर्थन वापस लेने से भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई निर्दल प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी और निर्दल अमित सिंह के बीच मुकाबला है। अमित सिंह से भाजपा का समर्थन वापस लेने से समीकरण पूरी तरह बदल चुका है, हालांकि किसके हाथ में अध्यक्षी आएगी यह तीन जुलाई को मतगणना के बाद साफ होगी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नामित हो चुके हैं। सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त रहेगा। मतदान स्थल पर कोविड हेल्प डेस्क और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। मतदान में कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें