भदोही। कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित हो रहा है। बृहस्पतिवार को दो ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं, आठ ट्रेनें तीन घंटे की देरी से आईं। 15128 नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस, 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस निरस्त रही। शुक्रवार को 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस और 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि 15120 देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 2.45 घंटे की देरी से आई। 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 2.35 घंटे, अप-डाउन 15017 व 18 काशी एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटे, 14866 जोधपुर-बनारस मरुधर एक्सप्रेस 1.35 घंटे विलंब से भदोही पहुंची।