इसी तरह केएनपीजी में चल रही स्नातक की परीक्षा में 19 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम पाली में बीए तृतीय वर्ष प्राचीन इतिहास की परीक्षा रही।
इसमें 377 उपस्थित हुए और 10 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष दर्शनशास्त्र, बीकाम तृतीय वर्ष की परीक्षा रही। इसमें 999 उपस्थित हुए और नौ अनुपस्थित रहे।
दोनों पालियों में सचल दस्तों को एक भी नकलची नहीं मिले। इसी तरह यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में सचल दस्तों के हाथ खाली रहे लेकिन दो हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला में पंजीकृत 16 हजार 264 में 14 हजार 635 उपस्थित और एक हजार 629 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट चित्रकला द्वितीय प्रशभनपत्र में पंजीकृत 3 हजार 649 में 3 हजार 308 उपस्थित और 341 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत पांच हजार 667 में पांच हजार 243 उपस्थित और 424 अनुपस्थित रहे।