फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रवक्ता और 26 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लोक सेवा आयोग से चयनित होकर आए दो प्रवक्ता और 26 सहायक अध्यापकों को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र दिया गया। भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी और डीएम आर्यका अखौरी ने नियुक्ति पत्र देकर स्कूलों में मन लगाकर पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि चयनित शिक्षक नई पीढ़ी को शिक्षा प्रदान करेंगे। अध्यापक समाज का भाग्य विधाता होता है। वह सौभाग्यशाली होता है, जो शिक्षक बनकर समाज को शिक्षित करता है। उसके अंदर अनवरत विद्यार्थी का गुण बना रहना चाहिए। अध्यापक शिष्य के लिए सदैव आदर्श होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी चयनित प्रवक्ता और सहायक अध्यापक अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करते हुए बेहतर शिक्षा प्रदान करें। शिक्षक पढाई-लिखाई के साथ आचरण की भी शिक्षा दे, जिससे बेहतर समाज का निर्माण हो सके। कहा कि वे बहुत बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करने जा रहे हैं। शिक्षा बच्चों के जीवन की नींव होती है। इसे ध्यान में रखते हुए पूरे मनोयोग से बेहतर शिक्षा बच्चों को प्रदान करें। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल ने कहा कि शिक्षक शिक्षा देने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा प्रदान करते हुए बच्चों का मार्गदर्शन करने में भी सहयोग करें। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एएसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, प्रमोद तिवारी, ज्ञानेंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें