फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसोलेशन ट्रेन हटने से स्टेशन पर आवागमन में राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के दूसरी लहर से निपटने के लिए 14 अप्रैल को भदोही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर खड़े किए गए आइसोलेशन ट्रेन को बुधवार की शाम हटा लिया गया है। उल्लेखनीय है कि आइसोलेशन ट्रेन यहां लगभग चार माह तक खड़ी रही। इसका कोई लाभ को किसी को नहीं मिला लेकिन लोगों ने दुश्वारियां जरूर झेली। जानकारी हो कि पिछले चार माह से भदोही स्टेशन से सवारी ट्रेनों का संचालन केवल प्लेटफार्म संख्या एक से की जा रही थी। इस दौरान ट्रेनों को एक नंबर से आवागमन के चलते पकरी रेलवे फाटक को अधिक समय तक बंद रखना पड़ता था। जिससे मार्ग यातायात में भी दिक्कतें होती थी। इस बीच गत माह 13 जुलाई को डीआरएम के भदोही आगमन पर रेल यात्रियों ने प्रमुखता से इस समस्या को उठाया था और हटाने की मांग भी की थी। वे हटवाने का आश्वासन भी दे गए थे लेकिन हटाने में एक महीना लग गया। उधर स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों से आए फरमान के बाद 13 डब्बों की ट्रेन को हटा लिया गया। वाराणसी से आई इंजन डब्बों को साथ वापस ले गई। इससे स्टेशन पर रेल यातायात और सुगम हो गया है। अब जंघई की ओर जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 2 से चलाया जा रहा है। जिससे भारी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें