फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दूकान, मकान को खंगाला

Tue, 09 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के चार स्थानों पर सोमवार की रात चोरों ने धावा बोलकर 75 हजार नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर उठा ले गए। छत के रास्ते घुसे चोरों ने दो दूकान और एक रिहायशी मकान को खंगाला। पुलिस ने तीनों स्थानों पर निरीक्षण किया। घटना के शिकार परिवार और दूकानदारों ने पुलिस को  चोरी की तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



खड़हट्टी मोहाल निवासी भोला जायसवाल के रिहायशी मकान में ही उनकी जनरल स्टोर की दूकान भी है। सोमवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर दूकान के कैश बाक्स का दराज तोड़कर उसमें रखा नकदी उठा ले गए। भोला के अनुसार चोर दराज से 35 हजार नकदी ले गए हैं। इसी तरह इनके पड़ोस में मोहन गुप्ता के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने आलमारी तोड़ दी। भुक्तभोगी के मुताबिक उसमें से दो सोने की अंगूठी, एक  चेन और 25 हजार नकद चुरा ले गए। इसके अलावा पसियान मोहल्ले में रघुनंदन विश्वकर्मा के मकान में छत के रास्ते पहुंचे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखा तीन पाव चांदी, पांच सोने की कील, चांदी का कंगन और 15 हजार नकदी चुरा ले गए। इसी तरह अंजही मोहाल स्थित पिंटू राईन की दूकान में छत से घुसे चोरों ने कैश बाक्स से तोड़कर फुटकर उठा ले गए।

चोरों के एक ही रात में चार स्थानों पर बेखौफ होकर चोरी करने से नगर के लोगों में भय हो गया है। उन्होंने पुलिस के गश्त न करने को चोरी की घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के निरीक्षण करने के बाद चोरी के शिकार तीनों लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें