फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो मतदेय स्थल बढ़ेंगे, 18 मतदान केंद्र होंगे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के विभाजन को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों का बंटवारा किया जा रहा है। जीर्ण-शीर्ण और संकटपूर्ण स्थिति वाले मतदेय स्थलों के परिवर्तन के साथ 1500 मतदाता प्रति मतदेय स्थल को आधार मानते हुए दो किमी से कम दूरी के केंद्र को समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मतदेय स्थल बनाने के लिए भवनों का चयन, पुनर्निर्धारण और भवनों का भौतिक सत्यापन 20 से 27 अगस्त तक चला। नौ सितंबर तक मतदेय स्थल का प्रकाशन किया जाएगा। 11 सितंबर को मतदेय स्थलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। तीनों विधानसभा के तहसीलदार/ नायब तहसीलदार को दोबारा सत्यापन के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि सत्यापन के आधार पर ज्ञानपुर में दो मतदेय स्थल को जर्जर भवन के कारण परिवर्तित किया जाएगा। औराई और भदोही में ऐसा कोई भी मतदेय स्थल नहीं है। प्राथमिक विद्यालय तुलापुर रोही को कंपोजिट विद्यालय सीखापुर, प्राथमिक विद्यालय आनापुर को उच्च प्राथमिक विद्यालय आनापुर में किया जाएगा। ज्ञानपुर में बूथ संख्या 100 प्राथमिक विद्यालय त्रिभुवनपुर में डेढ़ हजार से अधिक मतदाता होने की संभावना को देखते हुए एक नया बूथ 101 को स्कूल के कक्ष संख्या दो में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

औराई में बूथ संख्या 176 प्राथमिक विद्यालय हमीदपट्टी के भैदपुर में एक बूथ बढ़ाया जाएगा। आयोग की ओर से पूर्व से अनुमोदित कुल 1253 मतदेय स्थलों और 720 मतदान केंद्रों में 18 मतदान केंद्र कम किए जाएंगे और दो नए मतदेय स्थल जोड़े जाएंगे। मतदेय स्थल को लेकर 12 सितंबर तक आपत्ति लिया जाएगा। फोटोयुक्त विधानसभा मतदाता सूची का प्रकाशन 29 अक्तूबर को होगा। जबकि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक रहेगा। विशेष अभियान के तहत 28 अक्तूबर, 10 नवंबर, 23 नवंबर, 24 नवंबर तक नाम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें