फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ओवरलोड चार वाहन पकड़ा, तीन लाख शमन शुल्क वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग सख्त हो गया है। विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में चार ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया और उनके मालिकों से तीन लाख समन शुल्क वसूला गया। जिला खनन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की रोकथाम को विभागीय स्तर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एक से पांच सितंबर तक चयनित स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें चार वाहन पकड़ने के साथ ही तीन लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। एक जेसीबी अवैध मिट्टी खनन करते हुए पकड़ा गया। दो ट्रैक्टर ऐसे पकड़े गए जो ट्रॉली पर ओवरलोड मिट्टी लादकर कहीं जा रहे थे। वहीं, एक ट्रक को पकड़ा गया जो ओवरलोड था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें