गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रविवार की सुबह ट्रेन से उतरने के दौरान दो यात्रियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान एक को हल्की चोट आई। हालांकि जीआरपी के जवानों ने दोनों को हिरासत में लिया तो दोनों ने समझौता कर लिया।
जीआरपी के उप निरीक्षक राकेश राय ने बताया कि डाउन उधना एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर रुकी थी। भीड़ अधिक होने के कारण दो यात्री परिवार सहित उतरने के लिए जल्दबाजी दिखाने लगे। उसी बीच दोनों में हुए विवाद में एक यात्री को चोट आ गई। मारपीट कर रहे दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों के समझौता कर लेने से कार्रवाई नहीं हो सकी। एक यात्री ऊंज और दूसरा यात्री लालानगर की ओर जाने के लिए ट्रेन से उतर रहा था। संवाद