फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पानी के छींटे पड़ने पर दो पक्षों में मारपीट, प्रधान सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। पल्हैयां गांव में सोमवार की देर रात पानी के छींटे पड़ने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें ग्राम प्रधान सहित छह लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय का होने से पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दिया है। इसको लेकर गांव में तनाव का माहौल है। सोमवार की देर रात बाइक से जाते समय सड़क का पानी दूसरे पक्ष के एक युवक पर पड़ गया। इसे लेकर युवकों में मारपीट शुरू हो गई। समझाने के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन देर रात दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। इस दौरान मारपीट में एक पक्ष से ग्राम प्रधान दिलीप यादव (35) सहित तीन और दूसरे पक्ष से लतीफ (30) सहित तीन लोग घायल हो गए। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजकर छह लोगों को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पर हैं, लेकिन अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि गांव में पांच साल से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा है। अब तक 12 से अधिक बार विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। कभी धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक शब्द लिखने को लेकर कभी ताजिया जुलूस को लेकर कभी रास्ते तो कभी खेलकूद तो कभी पानी को लेकर मारपीट होती है। कारवाई के नाम पर सिर्फ शांतिभंग या फिर समझौता करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें