सोनिया तालाब के पास चबूतरे पर नवरात्र के अवसर पर चल रहे पूजन पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए हैं। एक पक्ष पूजा के बहाने कब्जा का आरोप लगा रहा है। वहीं दूसरा पक्ष पूजा में व्यवधान डालने की बात कह रहा है। मामले को लेकर एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई गई।
मामले में एसडीएम मौके पर पहुंचकर विवाद की जानकारी ली। नगर के सोनिया तालाब के पास नीम के पेड़ के पास स्थित कुआं के पास सार्वजनिक उपयोग के लिए नगर पालिका की ओर से चबूतरे का निर्माण कराया गया था। शुक्रवार को स्थानीय सभासद ने परिसर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर कब्जे की शिकायत अधिकारियों से की थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने निरीक्षण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।
शनिवार को मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार गौतम, मोहन, पिंटू, धर्मराज, दिनेश, जेठु समेत अन्य लोगों ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर वार्ड सभासद समेत दर्जन भर लोगों पर नवरात्र में चल रहे पूजा पाठ में विघ्न डालने का आरोप लगाया। संवाद