फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला अस्पताल में बढ़े 30 फीसदी आंख के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही आंख के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गेहूं की कटाई-मड़ाई के कारण लोगों की आंखों में दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आंख के मरीजों की संख्या 30 फीसदी बढ़ गई है जहां पहले 45 से 50 आंख के मरीजों की ओपीडी होती थी, अब 70 से 80 हो गई हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 800 से 900 मरीजों की ओपीडी होती है। सर्दी जुकाम के अलावा आंख के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें से 80 के करीब आंख के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र बिंद ने बताया कि बीते सप्ताह की तुलना में मरीजों की संख्या बढ़ी है। गेहूं की कटाई9मड़ाई होने के कारण लोगों की आंख में मिट्टी, धूल जा रही है। इससे मरीज की आंखे लाल, जलन, चूभन होने की समस्या हो रही है। कहा कि लोगों को चश्में का उपयोग करना चाहिए। जलन होने पर आंखों को ठंडे पानी से धूलना चाहिए। आंख को नहीं रगड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें