फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिले नए कोरोना संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या भी दो तीन पर रूकी हुई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में मात्र दो संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। एक संक्रमित मरीज के ठीक होने से एक्टिव केेस की संख्या 24 तक आ गई है। जिले में कोरोना वायरस के मरीजों के मिलने का सिलसिला अभी जारी है। हालांकि कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से घट रही है। रिकवरी दर भी बढ़ी है। फिर भी बचाव व सतर्कता के साथ कोरोना मुक्त जिला बन सकता है । बृहस्पतिवार को दो नए संक्रमित मरीज मिलने से अब कुल संक्रमितों की संख्या 7402 हो गई है जबकि 7206 लोग ठीक हो चुके हैं। 24 लोग अभी भी कोरोना संक्रमण से लड़ रहे हैं। वहीं पिछले साल से अब तक 157 लोगों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है। इसके बावजूद भी लोग कोरोना गाइड लाइन के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। सड़कों पर बिना मास्क लगाए ही घूम रहे। जिससे संक्रमण पूरी तरह से थम नहीं रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से खुद का बचाव करें। मास्क लगाएं व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें। संक्रमण को लेकर अभी भी बहुत एहतियातन बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें