फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उल्टी-दस्त से पीड़ित दो और अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भदोही ब्लाॅक के सुरहन गांव में उल्ती दस्त पीड़ितों की संख्या कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान दोनों की हालत गम्भीर पाए जाने पर महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम बीते दो दिनों से गांव में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

भदोही ब्लॉक के सुरहन गांव की मुस्लिम बस्ती में बीते मंगलवार को दो जुड़वा बच्चियों की मौत के बाद पूरे गांव के लोग सहम गए। गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर लोगों की जांच-पड़ताल शुरू की। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग बच्चियों की मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया। मंगलवार को कुल आठ लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेकअप के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम भी गांव में पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की और साफ-सफाई का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर रोज वहां पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को कासिम 28 वर्ष और उनकी भांजी मायरा दो वर्ष को स्वास्थ्य विभाग ने जांच पड़ताल के बाद स्थिति गंभीर पाने पर अस्पताल में भर्ती कराया। ममहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जयप्रकाश व चांदी कहना के रवि और आशा साधना पांडेय ने बस्ती में दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें