फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देंगी बीसी सखी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया की मुहिम को आगे बढ़ाने में बीसी सखी काफी सहयोगी बनी हैं। यही कारण है कि डिजिटल लेनदेन में देश में यूपी जहां अव्वल नंबर पर है। वहीं जनपद भी टाॅपटेन में शामिल हो चुका है। 250 गांव में शिविर लगाकर डिजिटल लेनदेन की बारीकियों संग फायदे भी गिनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं। मनरेगा, स्वच्छता मिशन, बिजली बिल वसूली और राशन वितरण से जुड़कर महिलाएं खुद को समृद्ध बना रही हैं। इसके अलावा 546 ग्राम पंचायतों में मेठ का कार्य, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण, बिजली बिल की वसूली संग अन्य क्षेत्रों में स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। बैंकों से जुड़ी बीसी सखी गांव की आधी आबादी को डिजिटल लेनदेन में पारंगत बना रही है। वह स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गांव-गांव शिविर लगाकर डिजिटल लेनदेन से होने वाले फायदे, उसकी बारीकियों से अवगत करा रही हैं।
पहले चरण में 98 गांव में शिविर लगाया जा चुका है, जबकि दूसरे चरण में 152 गांव में बीसी सखी शिविर लगा रही हैं। 13 अगस्त तक डीघ, औराई, अभोली, सुरियावां, भदोही और ज्ञानपुर ब्लॉक में शिविर लगाया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रभारी श्यामजी ने बताया कि छह हजार 125 समूह जिले में पंजीकृत हैं। जिनमें 55 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। बीसी सखी और समूह की महिलाओं के माध्यम से गांव में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें