ज्ञानपुर। डीघ सीएचसी पर उपचार के दौरान महिला के मौत मामले की जांच के लिए सीएमओ डॉ. एसके चक ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस मामले में सीएमओ ने रविवार को छह स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोक दिया था। जांच समिति में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी शुक्ला और डाॅ. एके मौर्य शामिल हैं। सीएमओ ने 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
कोईरौना थाना के सोनैचा गांव निवासी गुलाब पांडेय की पत्नी शांति देवी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी डीघ पहुंचाया। चिकित्सक ने मरीज को भर्ती कर लिया।कुछ बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीएमओ ने दो चिकित्सक सहित छह स्वास्थ्यकर्मी पर कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ ने बताया कि मामले में दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है. जो 15 दिन में जांच रिपोर्ट देगी।