फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे दो प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पुलिस ने बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन किया है। सुबह 10 से शाम चार बजे तक दुद्धी-लुंबनी और बाबतपुर- भदोही मार्ग बंद रहेगा। हाईवे पर औराई चौराहे से ही बड़े वाहनों को मोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा वाराणसी और बाबतपुर से आने वाले वाहनों को कपसेठी से ही डायवर्ट किया जाएगा। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि सीएम की ओर से किसी संभावित कार्यक्रम केे मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। अगर अचानक वह कहीं जाने के लिए कहेंगे तो समस्या होगी। ऐसे में पहले से ही ही बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें