फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो की गई जान

Sat, 22 Jul 2017 01:14 AM IST
bhadohi news
विज्ञापन
छतरी लगाकर जातीं स्कूली बच्चियां।
विज्ञापन
पूरे दिन रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश शुक्रवार को जिलेवासियों के लिए मानो आफत बन गई। लगातार बारिश से जहां निचले इलाकों में भारी जलजमाव हो गया, वहीं बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति चरमरा गई। कई कच्चे मकान धराशायी हो गए। इससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त        हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को ही आसमान में काले बादलों ने दस्तक दे दी, लेकिन बारिश नहीं हुई। शुक्रवार भोर से रुक-रुककर शुरू बारिश दिनभर रुक रुक कर चलती रही। बारिश से नगरीय इलाकों के निचले हिस्से में जहां पानी भर गया, वहीं ग्रामीण इलाकों में सड़कें कीचड़ से सन गईं। बारिश धान की फसल के लिए जीवनदान साबित हुई। पिछैती रोपाई करने के लिए परेशान किसानों को राहत मिल गई।             
चौरी संवाददाता के अनुसार, बारिश के बीच बिजली गिरने से सरबतखानी गांव में ननिहाल आए बालक की मौत हो गई। दोपहर करीब एक बजे सरबतखानी गांव निवासी दयाशंकर के घर के बाहर उनका नाती कुश (10) पुत्र जय शंकर खड़ा था। उसी दौरान बिजली गिरने से वह अचेत हो गया। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत पर उसके ननिहाल और उसके घर उपरौठ में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

वह अपनी मां सुनीता देवी के साथ ननिहाल आया था। खबर मिलने पर एसडीएम औराई केशवनाथ गुप्ता और सीओ अनिल राय ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
औराई संवाददाता के अनुसार, थानाक्षेत्र के ककरहिया दवनपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर धान लगाते समय खेत में बिजली गिरने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं झुलस गईं। दोपहर रिमझिम फुहारों के बीच बिजली गिरने से सूरज (16) पुत्र संतलाल, इसरावती(48) पत्नी शिवराम बिंद, सुग्गी देवी (16) पुत्री गामा बिंद गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को एक निजी अस्पताल लेकर परिवार वाले गए। जहां सूरज की हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। भदोही के एक निजी अस्पताल में डाक्टरों ने म़ृत घोषित कर दिया। सूरज 11वीं का छात्र था। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।       
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, रुक-रुककर हो रही बारिश से शुक्रवार को भोर में जगन्नाथपुर गांव में योगेश के कच्चे मकान की दीवार बारिश से भरभराकर गिर गई। इससे योगेश के साथ उसकी पत्नी सुमन  (28) और ढाई साल का शिवम घायल हो गया। सभी का उपचार सीएचसी में कराया गया।             
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें