फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर सर्राफ से दो लाख के आभूषण छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के बड़ा चौराहे पर बुधवार की देर शाम बाइक सवार तीन लोगों ने सराफा व्यापारी को पुलिस की फर्जी आईडी दिखाकर दो लाख रुपये कीमत के आभूषण की छिनैती कर ली। इसके बाद भाग निकले। भागते समय आसपास मौजूद लोगों ने एक उचक्के को पकड़ लिया। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर स्थित विजय मार्केट में अमवां गांव निवासी बृजलाल सेठ की आभूषण की दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार की शाम दुकान बंद कर वह झोले में आभूषण लेकर जा रहे थे। बड़ा चौराहा पहुंचने पर दो बाइकों पर सवार तीन उचक्कों ने पुलिस का फर्जी आईडी दिखाते हुए उन्हें जांच के लिए रोक लिया। वे झोले की तलाशी लेने लगे। उसी समय उचक्कों ने दो लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण का झोला लेकर भाग निकले। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर एक उचक्के को धर दबोचा और दो भागने में सफल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए उचक्के को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पकड़ी गई बाइक फैयाज अली निवासी मध्यप्रदेश-शहडोल के नाम से है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। गोपीगंज कोतवाल कृष्णानंद ने कहा कि एक उचक्का पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें