फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइकों की टक्कर में कांवड़ियां समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली के अमवा स्थित कांवड़िया लेन पर दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें कांवड़िया समेत दो घायल हो गए। मध्यप्रदेश के रीवा निवासी अनिल कुमार चतुर्वेदी (38) प्रयागराज से जल भरकर वाराणसी जा रहे थे। वे अमवा चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद कांवड़िया आरक्षित लेने पर ही टहल रहे थे। इसी बीच प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे संदीप कुमार राव (30) निवासी गोल गड्डा वाराणसी के बाइक से टकरा गए। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी गोपीगंज लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें