फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क हादसों में दो घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौरी के पल्हैया स्थित ओदारनाथ पुल के पास बाइक सवार मुकुल प्रसाद (40) निवासी सर्रोई सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरियावां थाना क्षेत्र के चकिया-चौगुना मार्ग पर शाम छह बजे बाइक की टक्कर से साइकिल सवार रमेश सरोज (30) निवासी भिखारीपुर घायल हो गया। उसको पीएचसी में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें