जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तरूणिमा पांडेय ने बृहस्पतिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। लीगल एंड डिफेंस काउंसिंल सिस्टम के चीफ डिफेंस काउंसिल दीपक रावत के साथ पहुंची प्राधिकरण सचिव ने बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके पहले उन्होंने कारागार का निरीक्षण भी किया। जेल में आयोजित बंदी समस्या समाधान दिवस पर बंदियों के उनके संवैधानिक अधिकार व दायित्वों से अवगत कराया गया। बताया कि आपको निशुल्क विधिक सहायता, जमानत, ट्रायल समेत अन्य सुविधाएं दी जाती है। मौके पर जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह, जेलर सूबेदार यादव, रामशिरोमणि निषाद, संदीप दूबे, अविनाश आदि रहे।