औराई। कोतवाली क्षेत्र के घोसिया नगर में हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सहसेपुर निवासी नंदलाल (45) अपनी बहू को ट्रामा सेंटर औराई में भर्ती कराने के बाद एक रिश्तेदार को पीपरगांव छोड़ने गए। शाम को वहां से लौटते समय जैसे ही वह घोसिया के एक बंद सिनेमा हॉल के पास पहुंचे। तभी सेउर निवासी रमाकांत यादव (28) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रमाकांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।