फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान दो घायलों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमार्ग पर तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल केवला देवी (62), प्रांजल (4) की इलाज के दौरान बुधवार को ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। औराई थाना क्षेत्र के औराई गांव निवासी हीरा पाल का परिवार 11 जुलाई को सुबह किराए के बोलेरो से हरसू बरम बिहार दर्शन-पूजन करने जा रहे थे। मिर्जामुराद-खजूरी के पास खड़े ट्रक में बोलेरो ने टक्कर मार दिया। बोलेरो पर सवार सभी 13 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। 11 लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया लेकिन केवला देवी और प्रांजल की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें