फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिर कर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी थाना क्षेत्र के लठिया गांव में मंगलवार की रात नहर में गिरकर बाइक सवार युवक समरजीत गौतम उर्फ नीलम (40) की मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि समरजीत प्रतिदिन की तरह मंगलवार को सुबह बाइक से राजगीर का काम करने निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौट सका। रात लगभग 11 बजे किसी ने फोन कर बताया कि बाइक समेत युवक नहर में गिरा पड़ा है। नहर से दौ सौ मीटर दूर स्थित घर से परिजन मौके पर पहुंचे। उसे नहर से निकाल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार पुत्रियों का पिता है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। तीन बेटियां नाबालिग हैं। पत्नी संजू देवी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। प्रभारी निरीक्षक रामदरश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि परिजनों ने तहरीर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें