फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से छात्रा समेत दो की मौत, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। जिले में बारिश के दौरान शनिवार को बिजली गिरने से सोनम (13) निवासी हथियाडील और सुघरा देवी (45) निवासी समधा डीह की मौत हो गई। दोनों धान की रोपाई के दौरान बिजली की चपेट में आई। सोनम कक्षा-8 की छात्रा थी। इस दौरान चार अन्य महिलाएं भी झुलस गईं। सीएचसी औराई में भर्ती हैं वहां पर उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने कहा कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

समधा डीह निवासी राजकुमार यादव के खेत में शनिवार को मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। सभी उसी गांव के रहने वाले थे। इसमें सुघरा देवी (45), रीता देवी (40), कैलाश यादव (17) और अंतिमा देवी (15) थीं। रोपाई करते समय अचानक बारिश शुरू हो गई। जब तक लोग खेत से निकलकर किसी सुरक्षित स्थान पर जाते उसी दौरान बिजली गिर गई। इससे सभी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सीएचसी औराई लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने सुघरा देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीनों का उपचार सीएचसी औराई में चल रहा है। इसी तरह हथियाडिल में डेहरिया निवासी प्रकाश मिश्रा के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। बिजली गिरने से कक्षा आठ की छात्रा सोनम और कक्षा 12 की छात्रा संध्या सरोज गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सोनम को मृतक घोषित कर दिया जबकि संध्या का उपचार चल रहा है। घायलों में किसी का पैर झुलसा है तो किसी का पेट तो किसी का पीठ।
सुघरा देवी के बेटे की आंखों में नहीं है रोशनी
सुघरा देवी का पति मुंबई में काम करता है। सुघरा देवी का 10 वर्ष का एक बेटा है जो आंखों से दिव्यांग है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संध्या और सोनम जैसे ही बिजली चमकने और गड़गड़ाहट की आवाज शुरू हुई दोनों घर की ओर भाग रही थीं, लेकिन रास्ते में ही उनके ऊपर बिजली गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें