फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क दुर्घटनाओं में 12वीं की छात्रा समेत दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
औराई चौराहे पर जूटे मृतक छात्रा के परिजन और क्षेत्रीय लोग। संवाद
विज्ञापन
औराई/घोसिया (भदोही)। जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में 12वीं की छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना घोसिया के बुआ जी के इनारा के समीप हुई। जहां ट्रेलर की चपेट में आने से छात्रा शगुन सिंह (17) निवासी जाठी की मौत हो गई। दूसरी घटना अमवां के पास हुई। जहां चार पहिया की चपेट में आने से रहमान (12) निवासी चमनगंज घोसिया की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल परवेज आलम को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। औराई के जाठी निवासी अजय सिंह की बेटी शगुन सिंह गोपीगंज के एक कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। प्रतिदिन की तरह सोमवार को वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। बुआ जी के इनारा के समीप वह सड़क पार करने लगी। उसी दौरान दो वाहनों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर लदे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोग उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह अजय सिंह की इकलौती बेटी थी। मृतका का एक भाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक समेत ट्रेलर को पुलिस कोतवाली लेकर गई। घोसिया के चमनगंज तकिया निवासी परवेज आलम पुत्र मोहम्मद मिस्त्री और रहमान पुत्र इश्तियाक सोमवार को बाइक से किसी काम के सिलसिले में गोपीगंज जा रहे थे। गोपीगंज क्षेत्र के अमवा अंडरपास के सामने सर्विस लेन पर पहुंचे थे कि उसी समय अंडरपास से निकले एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने रहमान को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक औराई रामसरीख गौतम ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें