फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आवासीय विद्यालय की दो छात्राएं बाउंड्री फांदकर भागीं, 12 घंटे में लखनऊ से बरामद; अज्ञात पर केस

Mon, 05 May 2025 07:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय हरिचंदनपुर में उस समय खलबली मच गई जब दो छात्राएं विद्यालय से अचानक गायब हो गईं। छानबीन शुरू हुई तो पता चला कि दोनों छात्राएं बाउंड्री फांदकर भागी हैं। 
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय हरिचंदनपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के चौरी थानाक्षेत्र के हरिचंदनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सोमवार को हाईस्कूल की दो छात्राएं दीवार फांदकर भाग गई। खबर मिलने पर प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अफसरों के हाथ पांव फूल गए। जानकारी मिलते ही एसडीएम भदोही अरूण गिरी, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह मय पुलिस फोर्स विद्यालय पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की जांच और अभिभावकों के मोबाइल से करीब 12 घंटे में दोनों छात्राओं का लोकेशन लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर मिला। जहां चाइल्ड लाइन की मदद से दोनों को बरामद किया गया। उसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। छात्राओं को लेने के लिए जिले से पुलिस की टीम रवाना हो गई। 

ये है पूरा मामला
भदोही ब्लॉक का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चौरी के हरिचंदनपुर में संचालित है। यहां पर 6वीं से 8वीं तक की करीब 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। पिछले सत्र से हाईस्कूल की कक्षाएं भी शुरू हो गईं। यहां पर हाईस्कूल की कुल 21 छात्राएं पंजीकृत हैं। सोमवार को भोर में करीब तीन बजे सरोई और मोढ़ की दो छात्राएं सुरक्षाकर्मियों और वार्डेन को चकमा देकर भाग गईं। 
विज्ञापन


सुबह जब उनका पता नहीं चला तो खलबली मच गई। खबर मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो पता चला कि दोनों वहां से कैसे निकलीं। परिजनों को मौके पर बुलाकर उनसे बात की गई तो पता चला कि छात्राओं ने एक रिश्तेदार से बात की है। जिसके आधार पर पलिस ने उक्त नंबर का लोकेशन देखा तो वह लखनऊ के चारबाग का मिला। 

इसे भी पढ़ें; UP Crime: 14 माह से फरार लुटेरी दुल्हन गिरोह के बिचौलिए के घर होगी कुर्की, वारंट के बावजूद नहीं हो रहा हाजिर

आशंका जताई गई कि छात्राएं भदोही स्टेशन से ट्रेन से लखनऊ गईं। लोकेशन मिलने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। चौरी थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि लोकेशन को ट्रैक कर लिया गया है। छात्राओं को लेने के लिए टीम रवाना हो गई है। उक्त मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

15 पन्ने का पत्र, लिखा माता-पिता गरीब, कमाने जा रही हूं

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से भागने वाली छात्राओं ने करीब सात से आठ पन्ने का पत्र अपने कमरे में छोड़कर भागी हैं। वार्डेन ने उक्त पत्र पुलिस को सौंपा। जिसमें छात्राओं ने लिखा है कि उनके माता-पिता काफी गरीब हैं। वह कमाने के लिए जा रही हैं। उनको खोजने के लिए परेशान न हो। कुछ दिन कमाने के बाद वह स्वत: लौट आएंगी। उक्त पत्र को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
 
सुरक्षा पर उठे सवाल, चौकीदार समेत कई पर कार्रवाई तय
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरिचंदनपुर से दो छात्राओं के भागने की घटना ने आला अफसरों को सकते में डाल दिया, हालांकि 12 घंटे के अंदर दोनों को लखनऊ से बरामद कर लिया गया। उक्त घटना ने आवासीय विद्यालय के सुरक्षा पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। बच्चों को उनके माता-पिता वार्डेन और सुरक्षाकर्मियों के भरोसे वहां छोड़ते हैं, लेकिन इसके बाद उनका भाग जाना सुरक्षा में सेंध लगाने जैसा है। यहां की वार्डन मालती देवी छुट्टी पर चल रही हैं। उनके स्थान पर कल्पना देवी वार्डन के रूप में कार्य कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का दावा है कि छात्राएं स्वयं गई हैं। भागने से पहले दोनों ने तीन से चार बार रेकी भी किया। रात में करीब दो बजे कमरे से छात्राएं निकलीं, लेकिन किसी को भनक नहीं लग सका। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि चौकीदार की बड़ी चूक है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें