फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो मरीज मिले, कुल संख्या हुई 11

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इस तरह से अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। छह ब्लाक वाले भदोही जिले में वायरल, मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उधर, मलेरिया के मरीजों की संख्या 13 अभी भी है। स्वास्थ्य विभाग सभी क्षेत्रों में दवा छिड़काव का दावा कर रहा है। विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। जगह-जगह जल जमाव के कारण उनमें मच्छर पनप रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भले ही सभी जगहों पर एंटी लार्वा छिड़काव कराने का दावा करता है, लेकिन हकीकत से पर्दा उठाने के लिए जिले में बढ़ती डेंगू पीड़ितों की संख्या काफी है। मलेरिया अधिकारी रामाश्रय पाल ने कहा कि बृहस्पतिवार को दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। अब कुल संख्या 11 हो गई है। मलेरिया मरीजों की संख्या अभी भी 13 ही है। कहा कि सभी मरीज स्वस्थ हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां पानी जमा होता है उसे हटाने के लिए लोगों से कहा जा रहा है। एंटी लार्वा व अन्य दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। कहा कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। अपने आसपास कहीं भी पानी न इकठ्ठा होने दें। गंदगी न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें