शांति भंग के मामले में बुधवार को जमानत कराने तहसील आए एक आरोपी के चाचा की वकीलों ने पिटाई कर दी। दरअसल तहसील बार के एक पदाधिकारी से दो दिन पूर्व चौरी क्षेत्र के कंदुई में जमीन को लेकर कुछ लोगों से मारपीट हो गई थी। बताया जा रहा है कि तहसील पहुंचने पर वकीलों से आरोपी और उसके समर्थकों के बीच वाद-विवाद हो गया जो बाद में बढ़ गया। इस पर वकीलों ने आरोपी के चाचा संजय दूबे की पिटाई कर दी। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि वकीलों से बचने के लिए जब संजय दूबे रजपूरा पुलिस चौकी में घुस गए तो पुलिस चौकी के अंदर भी उन्हें पीटा गया और पुलिस मूक दर्शक बनी रही। भदोही के प्रभारी सीओ अजय कुमार ने किसी को नहीं मारा है। मामला संज्ञान में आने के बाद मैने जांच कराई। जिसमें पता चला कि आरोपी और वकीलों की बीच अंदर ही अंदर गुस्सा जरूर था।