सुरियावां जाम लगने के बाद खड़े बाइक सवार। संवाद
सुरियावां। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट के सुरियावां स्टेशन के पूर्वी फाटक 41ए पर पुनरीक्षण कार्य के कारण रविवार और सोमवार को आठ-आठ घंटे का ब्लॉक रहा। इससे भदोही, ज्ञानपुर, दुर्गागंज की तरफ से आने वाले वाहनों को 10 से 15 किलोमीटर तक अतिरिक्त चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
फाटक बंद होने से पांच से छह एंबुलेंस भी समय से मरीजों तक नहीं पहुंच सकीं। रेलवे स्टेशन का फाटक 41ए पूर्वी भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर है। रेलवे की ओर से अनुरक्षण कार्य के लिए 25 और 26 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक फाटक को बंद किया गया।
दो दिनों तक आठ-आठ घंटे तक मार्ग को ब्लॉक किया गया। जिससे वाराणसी, भदोही, मोढ़, जंघई, दुर्गागंज से आने वाले भारी वाहनों को जहां-तहां रोक रोकना पड़ा। शाम चार बजे के बाद वह गंतव्य को रवाना हुए।
जिन वाहनों को जरूरी था वह 10 से 15 किमी दूर जाकर वैकल्पिक मार्ग से होकर गए। स्थानीय स्तर पर जाने के लिए एंबुलेंस से लेकर चार-पहिया वाहनों को काफी दिक्कत हुई। वाहन चालकों को समय के साथ ही अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा।