फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : 24 बैटरी के साथ दो शातिर अरेस्ट, टावर से करते थे चोरी; 68 हजार नकद एवं तमंचा-कारतूस बरामद

Sun, 24 Nov 2024 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : भदोही पुलिस को इन दोनों शातिरों की तलाश काफी दिनों से थी। उनके पास से बैटरी को बेचने से मिले पैसे 68 हजार 400, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया।इस मामले में पुलिस शातिरों के एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों शातिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल टावरों की बैटरी चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने चोरी की 24 बैटरी, 68 हजार नकद, बिना नंबर की आटो एवं तमंचा-मारतूस बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेजा गया। एक अन्य साथी की तलाशी में पुलिस जुट गई।

विज्ञापन


करीब एक महीने पूर्व निजी मोबाइल कंपनी के सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर शैलेश यादव ने ऊंज, सुरियावां और ज्ञानपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि ऊंज के हरिहरपुर सानी, सुरियावां ख्यौंखर और ज्ञानपुर के सिंहपुर गांव में लगे मोबाइल टावर में चोरी हुई। 

विज्ञापन


तीनों टावरों से चोरों ने 24-24 बैटरी चोरी किया हैं। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर पुलिस टीमें शातिर चोरों की गिरफ्तारी में जुट गई। शनिवार की रात ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने सिंहपुर मोबाइल टावर के पास बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के शातिर चोर जितेंद्र पांडेय निवासी कौलापुर को गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से बैटरी को बेचने से मिले पैसे 68 हजार 400, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूछताछ में उसने एक कबाड़ी का नाम बताया। जो उक्त घटना में शामिल रहा। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विहरोजपुर मार्ग पर ऑटो सवार जयप्रकाश बिंद उर्फ नेता निवासी मदनपुर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर सिंहपुर एयरटेल मोबाइल टावर से चोरी की गई 24 अदद बैटरी, बिना नंबर की आटो बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा बढ़ाते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार दूबे, शकील खां, नफीस अहमद, मंगरू, अमृतांशु गौतम आदि रहे। सीओ ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने कहा कि कबाड़ी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें