जंगीगंज। ज्ञानपुर रोड और जंगीगंज रेलवे स्टेशन के बीच स्थित सराय जगदीश रेलवे फाटक के पास शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक के समीप खड़ी होकर ट्रेन का इंतजार करती दिखाई दी। महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जंगीगंज चौकी प्रभारी पारस नाथ यादव को सूचना दी। कांस्टेबल हेमंत और उपेंद्र राजपूत के साथ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से महिला सहित दोनों बच्चो की जान बचाई। महिला कोइरौना थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि वह अपने एक पुत्र और एक पुत्री को लेकर कथित रूप से ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी। जिसको बचा लिया गया है।