औराई। कोतवाली पुलिस ने गैंग्सटर एक्ट में निरुद्ध अपराधी वाराणसी जिले के सिंधौरा थाना के गरथमा निवासी जितेंद्र भारती की दो कार को उसके आवास से जब्त किया। उसने यह संपत्ति आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से ली थी। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया जिला मजिस्ट्रेट की न्यायालय ने 21 मई को गैंगस्टर में उसकी सपंत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया था। उस क्रम में औराई पुलिस टीम गठित की गई। बृहस्पतिवार की रात उसके घर छापेमारी की गई। दोनों वाहनों को जब्त किया गया।