60 केंद्रों पर हुई बीएससी और बीकॉम की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही स्नातक परीक्षा में मंगलवार को आंतरिक सचल दस्ते ने दो नकलचियों को पकड़ा। परीक्षा में आंतरिक दस्ते ने अनुचित सामग्री के साथ मिले बीए प्रथम वर्ष के दोनों छात्रों को रस्टीकेट कर दिया। मंगलवार को परीक्षा की दोनों पालियों में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 983 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
मंगलवार को आंतरिक सचल दस्ते ने परीक्षा के दौरान गंभीरता से छात्रों की तलाशी ली।
केएनपीजी कालेज में मंगलवार को सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष हिंदी, बीए तृतीय वर्ष दर्शनशास्त्र की परीक्षा में 615 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं कुल 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। चीफ प्राक्टर डॉ.कमाल अहमद सिददीकी ने बताया कि सुबह पाली की परीक्षा के दौरान दो छात्र नकल करते पकड़े गए।उन्हें रस्टीकेट कर दिया गया। शाम की पाली में बीए द्वितीय वर्ष हिंदी विषय की परीक्षा में 368 परीक्षार्थी मौजूद रहे। जबकि पांच अनुप स्थित रहे। कालेज में अब तक एक दर्जन आंतरिक और विश्वविद्यालय के दस्ते ने नकलचियों को पकड़ा है। मंगलवार को कालेज में विश्वविद्यालय का दस्ता नहीं नजर आया।