औराई। कोतवाली क्षेत्र के सहसेपुर गांव में रविवार शाम को राजगिर मिस्त्री की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।
मिर्जापुर के नयेपुर गांव निवासी राजगिर मिस्त्री विजय बिंद सहसेपुर गांव में मकान के प्लास्टर का काम कर रहा था। रविवार शाम को ओवरटाइम काम करने के विवाद में उसकी चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। औराई पुलिस ने सोमवार को मृतक के भाई संजय बिंद की तहरीर पर मुख्य आरोपी मनीष सिंह उर्फ मिठाई और रवि सिंह के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी एनपी सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खुद को चाकू मारने वाले मुख्य आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।