फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चोरों ने लाखों के आभूषण व नगदी उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के चौरापुर वैदान गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व नगदी उड़ा दी। पीड़ित परिवार ने मोढ़ चौकी में तहरीर देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

चौरापुर वैदान निवासी कमला देवी ने बताया कि परिवार के सभी लोग मुंबई रहते हैं, बहू पूजा देवी दो बच्चों और सास के साथ घर पर रहती है। रविवार की रात जब घर के सारे सदस्य सो गए तो घर में घुसे चोरों ने घर का ताला तोड़ कर घर में रखे आभूषण जैसे सोने का हार, चैन, अंगूठी, नथियां, मांग टीका, लरी आदि सहित एक हजार रुपये नगदी उठा ले गए। चोरों ने अटैची, बक्सा का ताला तोड़ सारे सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार वे सोने की चैन पहनकर सोई थी। जिसे भी चोरों ने झपट लिया। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए आभूषण की अनुमानित कीमत तकरीबन दो से ढाई लाख रुपये है। मोढ़ चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें