घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के राजापुर-घोसिया में मंगलवार को सुबह लगभग नौ बजे कांवरिया लेन पर दो बाइकों की टक्कर होने से पिता-पुत्र घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सरियापुर-प्रयागराज निवासी जगरनाथ (45), अनूप (15) बाबा धाम में जलाभिषेक कर बाइक से लौट रहे थे। राजापुर-घोसिया पहुंचने पर कांवरिया लेन से जा रहे एक युवक ने टक्कर मार दिया जिससे पिता-पुत्र बाइक समेत गिर कर घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने कहा कि घायल पिता-पुत्र कांवरियों को अस्पताल में भर्ती कराकर टक्कर मारने वाले फैजान निवासी राजापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।