फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान चोरी करते समय दो युवक पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर स्थित कांशीराम शहरी आवास कालोनी से सामानों की चोरी करते समय मंगलवार को पुलिस ने दो युवकों को सामान समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में और लोगों के शामिल होने का मामला सामने आया है जिनकी तलाश की जा रही है। सुरियावां नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच दीनदयाल नगर की अंतिम सीमा में 182 की संख्या वाले चार मंजिले कांशीराम शहरी आवास कालोनी का निर्माण करीब 12 साल पहले हुआ था। तब से अब तक न उक्त कालोनी पूर्ण हो सकी न आवास प्राधिकरण और नगर प्रशासन को हैण्डओवर किया जा सका है। अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए परिसर में रखे लोहे की पाइप, बिल्डिंग मैटेरियल आदि सामान प्रतिदिन गायब होते रहते हैं। मंगलवार को कई युवक कालोनी परिसर में घुस कर पाइप आदि चोरी कर ले जा रहे थे तभी ग्रामीणों की नजर पड़ी और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामान समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन और भागने में सफल हो गए। अधिशासी अधिकारी सुरियावां सोनल जैन ने कहा कि पूर्ण कालोनी हैण्डओवर होने पर ही नगर प्रशासन देखभाल की जिम्मेदारी उठा सकता है। प्रभारी निरीक्षक विश्व ज्योति राय ने कहा कि चोरों से सामान बरामद कर भागने वालों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें